October 10, 2026 4:59 am

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर जताया गहरा शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बलिया जनपद की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक एवं बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री महाना ने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा अपने क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। उनकी सादगी, सहजता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें हमेशा स्मरणीय बनाए रखेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष करते हुए भी उमाशंकर सिंह ने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनका निधन केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विधानसभा परिवार के लिए भी अत्यंत दुखद है। श्री महाना ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उमाशंकर सिंह का जनसेवा के प्रति समर्पण और योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!