सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त)स्थानीय थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के टोला संचीराढांड में मंगलवार शाम एक 19 वर्षीय विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में सिंदूर पी लेने का मामला सामने आया है।घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार संचीराढांड निवासी कमलेश भारती की 19 वर्षीय पत्नी प्रियंका ने अज्ञात कारणों से सिंदूर का घोल पी लिया।हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए एनटीपीसी के धन्वन्तरि चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 258









