October 10, 2026 5:00 am

40 किमी का सफर हुआ आसान: कनहर बांध स्पिलवे से सुबह–शाम आवागमन शुरू, पुलिस निगरानी में मिलेगी राहत

सोनभद्र (दुद्धी) जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर ग्रामीणों की महिनो पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध (स्पिलवे) के ऊपर से ग्रामीणों के आवागमन की अनुमति दे दी गई है। इससे बांध के आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था। उपजिलाधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर डूब क्षेत्र सहित अन्य ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक तथा शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक स्पिलवे के ऊपर से आवागमन की अनुमति रहेगी। इस दौरान पैदल यात्री और बाइक सवार सावधानीपूर्वक आवागमन कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र स्थानीय पुलिसकर्मी पूरे समय मौके पर तैनात रहेंगे। कई महीनों से ग्रामीण प्रशासन से इस मार्ग को खोलने की मांग कर रहे थे। प्रशासन के इस फैसले से दर्जनभर से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। अब लोगों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे समय, दूरी और खर्च—तीनों की बचत होगी। यह निर्णय ग्रामीणों के लिए न केवल बड़ी राहत लेकर आया है, बल्कि क्षेत्र की पुरानी आवागमन समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।आवागमन शुरू होने से अब झारखंड की दूरी भी कम अमवार से कम हो जाएगी।ग्रामीण ने प्रशासन के इस निर्णय का भूरि भूरि प्रशंसा की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!