October 10, 2026 5:00 am

बाल विवाह की सूचना पर नाबालिग का रेस्क्यू, बालिका गृह में कराया गया आवासित

सोनभद्र। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को प्राप्त बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत हरा, थाना कोन में एक नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया गया। कार्रवाई में वन स्टॉप सेंटर सोनभद्र की केस वर्कर अनुराधा जायसवाल एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर शामिल रहे। जांच के दौरान बालिका नाबालिग पाई गई। इसके बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर रात्रि संरक्षण के लिए बालिका को बाल गृह (बालिका) में आवासित कराया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह या बच्चों से संबंधित किसी प्रकार के उत्पीड़न अथवा संकट की सूचना मिले तो तत्काल 1098, 1076 या 181 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। अधिकारियों ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!