सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के सूपाचुआ गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार गोंड उम्र 33 वर्ष पुत्र रामखेलावन, निवासी सूपाचुआ, अपने घर में बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Author: Pramod Gupta
Hello









