October 10, 2026 5:00 am

नाली के टूटे ढक्कन से हादसे का भय

सोनभद्र। शाहगंज (ज्ञानदास कनौजिया) घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढुटेर मुख्य बस्ती में जल निकासी के लिए बनी पक्की नाली का ढक्कन टूट जाने से लोगों को में अत्यधिक परेशानी हो रही है।इससे राहगीरों में हादसे का भी भय बना हुआ है। बताया जाता है कि ढुटेर गांव में जल निकासी हेतु बनी नाली का ढक्कन टूट गया है ।मुख्य गली होने के कारण मोहल्ले वालों का आना-जाना इसी रास्ते से लगा रहता है ।गली में घास भी उगी है। जिससे पैदल चलने वाले लोगों में हमेशा किसी जहरीले जंतु के डसने का डर सताता रहता है। साइकिल, मोटरसाइकिल सवारों को तो उक्त टूटी नाली में गिरकर घायल होने की आशंका बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी बरसने और अंधेरी रात में आते-जाते वक्त रहती है ।कुछ लोग इसमें गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि इस टूटी हुई नाली के ढक्कन को बनवाने के लिए कई बार संबंधितों से कहा गया लेकिन आज तक इस पर किसी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा ।यदि उक्त टूटी हुई नाली के ढक्कन की मरम्मत तत्काल नहीं की गई तो इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ।ऐसी स्थिति में संजय कुमार मौर्य, सोहन विश्वकर्मा, प्रदीप दुबे ,देवीदीन , विकास उपाध्याय, प्रमिला,संदीप कनौजिया, शंकर पटेल आदि ने इस ओर जिम्मेदार अधिकारियों एवं जन्म प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!