October 10, 2026 4:59 am

आरओबी निर्माण के बीच राहत: वैकल्पिक सीसी मार्ग से शुरू हुआ वाहनों का सुचारु आवागमन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज से पन्नूगंज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। ओवरब्रिज के निर्माण पूर्ण होने के बाद इस मार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित, सुगम और निर्बाध हो जाएगा। रेलवे फाटक पर वाहनों को रुकने की आवश्यकता समाप्त होने से जाम और दुर्घटनाओं की आशंका में भी कमी आएगी। निर्माण कार्य के दौरान रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने के कारण दोनों ओर अस्थायी अवरोध लगाकर कार्य कराया जा रहा था, जिससे आमजन को आवागमन में कुछ असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देश पर आवागमन बाधित न हो, इसके लिए सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) का वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया गया। इस मार्ग के तैयार होने के बाद हल्के एवं भारी दोनों प्रकार के वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी राहत मिली है। तैयार किए गए वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी ने किया तथा संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था निरंतर सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ जारी है। निर्माण अवधि के दौरान भी आमजन की सुविधा, सुरक्षा और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्माण कार्य के दौरान सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!