सोनभद्र। इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज ‘आर्या’ द्वारा जिला चिकित्सालय, रॉबर्ट्सगंज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अभियान में क्लब की अध्यक्ष रितु अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, पूर्वाध्यक्ष वंदना वर्मा एवं आईएसओ कीर्ति दुबे सहित नगर के कई जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदान अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। क्लब पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं के निस्वार्थ योगदान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। क्लब अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने कहा कि “रक्तदान केवल रक्त की कुछ बूंदें देना नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन की नई आशा देना है। आपका आज का रक्तदान किसी का आने वाला कल बचा सकता है।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की इस महान सेवा में सहभागी बनना चाहिए। यह अभियान सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के प्रति इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज ‘आर्या’ की प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
Author: Pramod Gupta
Hello









