October 15, 2025 7:26 pm

राष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण पदक पाकर अभिषेक ने सोनभद्र का बढ़ाया मान

– देश में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के 12 कैंपस और संबद्ध विद्यालय , महाविद्यालय में एमए वेदविद्याशाखा में सबसे अधिक नंबर प्राप्त करने पर मिला मैडल

सोनभद्र। यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में विगत वर्ष 2023 में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभी 12 कैंपसो मे (एमए) वेदविद्याशाखा में सबसे अधिक नंबर प्राप्त करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं कुलपति आचार्य श्रीनिवास वरखेड़ी ने सोनभद्र के रहने वाले वेदाचार्य अभिषेक (राहुल चौबे) को स्वर्ण पदक द्वारा सम्मानित किया। इसकी जानकारी मिलने पर अभिषेक को उनके परिजनों और शुभ चिंतकों ने बधाई दी है।

बतादें कि देश के केन्द्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय के वेद विभाग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ के एमए फाइनल के छात्र अभिषेक चौबे सम्मानित हुए हैं। मूलरूप से सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के बरकरा गांव निवासी अभिषेक चौबे ने अपने इस सफलता के श्रेय अपने गुरुजनों, पिता दिनेश चौबे, माता सीमा चौबे व परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है। अभिषेक चौबे ने कहा कि इरादा पक्का हो तो लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मेरा मुख्य लक्ष्य लोगों के बीच में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करना है।

नोट- दिल्ली में अभिषेक चौबे को सम्मानित करते केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श श्रीनिवास वरखेडी जी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!