October 10, 2026 6:43 am

घर में फंदे से लटका मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अधवार गांव में गुरुवार सुबह एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव घर के अंदर पंखे के हुक से गमछे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गोपाल चौहान (65) पुत्र स्वर्गीय रामपति चौहान, निवासी अधवार गांव के रूप में हुई है। बताया गया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका कोई पुत्र नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार गोपाल चौहान की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। जानकारी के अनुसार बुधवार को गोपाल चौहान और उनकी पत्नी के बीच मायके जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। गोपाल उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पत्नी मायके चली गईं। इसके बाद वह घर में अकेले रह गए। गुरुवार सुबह धान की रोपाई के लिए मजदूर उन्हें बुलाने पहुंचे। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो गोपाल चौहान का शव पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटकता मिला। इसके बाद तत्काल रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!