October 10, 2026 6:43 am

मवेशी को बचाने में बोलेरो पलटी, चालक समेत दो की मौत, दो गंभीर घायल

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट्ट गांव के पास बुधवार देर रात मवेशी को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। भीषण हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार दोपहर मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बोलेरो चालक एवं वाहन स्वामी निकेश पासवान (25) पुत्र बाबूलाल पासवान, निवासी जरमोहनी, थाना पन्नूगंज तथा मुराहू पासवान पुत्र गुफा, निवासी अमिलिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अजय शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला, निवासी अमिलिया तथा अनिल पांडेय पुत्र दयाशंकर पांडेय, निवासी नरोत्तमपुर, थाना पन्नूगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि सभी लोग वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर अजय शुक्ला की बहन को छोड़कर बोलेरो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बट्ट गांव के पास अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में वाहन चालक संतुलन खो बैठा। बोलेरो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई।घटना की सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जबकि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। बताया गया कि मृतक निकेश पासवान अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!