October 10, 2026 6:43 am

तेज रफ्तार ट्रेलर ने आधा दर्जन गायों को कुचला, चालक वाहन समेत फरार

सोनभद्र। बभनी पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर बैठी गायों को कुचल दिया। हादसे में करीब आधा दर्जन गायों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कृष्णशिला महाप्रबंधक कार्यालय के समीप यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर शक्तिनगर-अनपरा की ओर से आ रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण चालक सड़क पर बैठी गायों को नहीं बचा सका और वाहन उनके ऊपर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत गायों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!