October 10, 2026 4:32 am

सर्राफा लूट केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता)जनपद के थाना बभनी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में शामिल दो फरार वांछित अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा ने दोनों वांछित अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।​मिली जानकारी के अनुसार, थाना बभनी में पंजीकृत मु0अ0सं0-158/2026 (धारा 309(6), 317(2) बीएनएस) के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया था। बभनी पुलिस पूर्व में ही घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर दो अन्य अभियुक्तों के नाम सामने आए थे, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं।
​इनामी अभियुक्तों मे ​पंकज साह पुत्र पुरुषोत्तम दास निवासी धूरीताल पश्चिम, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली,​संजय साकेत पुत्र लालजी साकेत निवासी कनई, थाना बरगवां, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)दोनों पर 25-25हजार का इनाम घोषित किया गया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई भी प्रामाणिक जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या सोनभद्र पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!