October 10, 2026 11:22 am

पुलिस ने चोरी के दो मामलों के वांछित आरोपी को दबोचा, चोरी का सामान बरामद

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का घरेलू सामान और नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना दुद्धी पर दर्ज दो चोरी के मुकदमों (मु0अ0सं0-139/2026 एवं मु0अ0सं0-200/2026) में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार भारती उम्र 29 वर्ष पुत्र चिन्तामणि भारती निवासी वार्ड संख्या-4, कस्बा दुद्धी को मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड स्थित पत्ता गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, परात, कढ़ाई, भगौना, ढक्कन, फ्राईपैन, प्लेट, करछुल, पौना सहित अन्य घरेलू सामान तथा ₹1,000 नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद, हेड कांस्टेबल शेर बहादुर यादव, आरक्षी राजकुमार एवं हरिशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!