सोनभद्र। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में संतोष कुमार सिंह को म्योरपुर थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक म्योरपुर थाने का कार्यभार संभाल रहे रविकांत मिश्रा का स्थानांतरण कर उन्हें विंढमगंज थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है। नियुक्ति के बाद संतोष कुमार सिंह जल्द ही म्योरपुर थाने का कार्यभार संभालेंगे, जबकि रविकांत मिश्रा विंढमगंज थाने की कमान संभालेंगे। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक बदलाव को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 516









