October 10, 2026 12:32 pm

धूमधाम से गाजेबाजे संग निकली शिव बारात

 

बीजपुर (विनोद गुप्त) महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार की सायं एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर समिति द्वारा विशाल शिव बारात निकाली गयी। बारात में शामिल कलाकार भूत प्रेत के रुप में आकर्षण का केंद्र रहे । कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। शिव बारात एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर एनटीपीसी कालोनी, स्वागत गेट,बीजपुर बाजार से होते हुए दुधहिया मन्दिर तक जाकर समाप्त हुई । इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर ठुमके लगाए बोल बम व हर हर महादेव के नारो से समूचा इलाका शिव मय हो उठा।
इस दौरान मंदिर समिति के राम कुमार मिश्रा, वी एस उपाध्याय , मदन मोहन सिंह व आर डी दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!