October 10, 2026 4:33 am

पशु चोरी का बडा नेटवर्क एक्टिव,15 दिनो में 300 से भी ज्यादा मवेशी गायब अंतरराज्यीय चोर गिरोह की आशंका

सोनभद्र। ​बीजपुर (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र और उससे सटे मध्य प्रदेश के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मवेशी चोरों का जबरदस्त आतंक है। लगातार हो रही मवेशियों की चोरी की घटनाओं से स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ​मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बैढन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करौंटी, गोभा, उर्ती सहित एक दर्जन से अधिक गांवों से पिछले महज 15 दिनों के भीतर करीब 300 मवेशी चोरी हो चुके हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब उत्तर प्रदेश की सीमा में भी दाखिल हो चुके हैं। बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान और सिरसोती गांवों से भी मवेशी चोरी होने की खबरें सामने आ रही हैं। ​​मवेशियों की इस सामूहिक चोरी से ग्रामीण इलाकों के गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है क्योंकि इन परिवारों की जीविका पूरी तरह से इन्हीं पशुओं पर टिकी है।​ उर्ती गांव के निवासी प्रधानपति अशोक जयसवाल ने बताया कि इस पूरे मामले के पीछे छत्तीसगढ़ का एक बड़ा और संगठित नेटवर्क सक्रिय है जो योजनाबद्ध तरीके से सीमावर्ती इलाकों से पशुओं को गायब कर रहा है। ​लगातार हो रही चोरियों से परेशान मध्य प्रदेश के पीड़ित मवेशी मालिकों ने बुधवार को सामूहिक रूप से बैढन थाना पहुंचकर अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया जाए और गश्त बढ़ाकर उनकी आजीविका के साधन को सुरक्षित किया जाए। टीआई बैढन थाना अशोक परिहार ने बताया कि मवेशी चोरी होने की घटनाएं सामने आयी है पुलिस की टीमें लगातार नजर बनाए हुए है जल्द ही इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!