October 10, 2026 4:32 am

एक पेड़ मां के नाम, अभियान तेज: रामगढ रेंजर R.N वर्मा के नेतृत्व में हुआ वृहद पौधारोपण

रामगढ रेंज मे सदर विधायक भूपेश चौबे ने वृहद पौधारोपण के अभियान का किया शुभारंभ औषधि और फलदार पौधे किए गए आरोपित

सोनभद्र। रामगढ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को गति देने के उद्देश्य से रामगढ़ वन रेंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चतरा परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे। पौधारोपण में रामगढ़ रेंज के रेंजर R.N वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सक्रिय भागीदारी की।रामगढ रेंजर  R N बर्मा,अरविंद कुमार डिप्टी रेंजर,देवनाथ वन दरोगा,जवाहर प्रसाद दरोगा,मोहन यादव दरोगा,संजय दरोगा,सीपी मिश्रा दरोगा,विनय मिश्रा वनरक्षक पुष्कर नाथ तिवारी वनरक्षक द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में रामगढ वन विभाग के अधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।रामगढ़ रेंज के रेंजर R.N वर्मा ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में औषधीय, फलदार एवं अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे पर्यावरण संतुलन मजबूत हो और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हराभरा वातावरण मिल सके।इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश की भांति जनपद सोनभद्र में भी वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ रेंज के अंतर्गत यह पौधारोपण किया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ें और अपने घर, विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को हरियाली से आच्छादित करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, जल संरक्षण को मजबूती प्रदान करना और लोगों को प्रदूषण मुक्त जीवन देना है। सरकार का संकल्प केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि रोपित पौधों को वृक्ष के रूप में विकसित करना भी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!