October 10, 2026 5:18 am

100% नेत्रहीन महिला पेंशन से वंचित,लेखपाल पर रिश्वत मांगने -धमकाने का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

डीएम साहब सुनिए:अंधी हुं नेत्रहीन महिला से रिश्वत मांगरही लेखपाल, पेंशन के लिए भटक रही 100% विकलांग महिला फिर भी आय 48 हजार बता रोकी पेंशन-लेखपाल पर पैसा मांगने का आरोप

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज तहसील के ग्राम पड़री कलां निवासी 100% नेत्रहीन दुर्गावती पत्नी राजकुमार ने जिलाधिकारी, सोनभद्र को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्रीय लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाई हैं। दुर्गावती पूर्ण रूप से नेत्रहीन हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी, सोनभद्र द्वारा जारी विकलांग प्रमाण पत्र उनके पास है। विकलांग पेंशन हेतु पात्र होने के बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिल रहा। आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन सं. 262000010041326 व प्रमाण पत्र सं. 702261013392, दिनांक 08.05.2026 में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा वार्षिक आय 48,000 रुपये दर्शा दी गई। पेंशन योजना की पात्रता सीमा से अधिक आय दिखने के कारण आवेदन निरस्त हो रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल के कहने पर दोबारा आवेदन सं. 262000010044763 व प्रमाण पत्र सं. 702261014045, दिनांक 19.05.2026 कराया गया, परन्तु पुनः आय 48,000 रुपये ही दर्शा दी गई। जनसुनवाई पोर्टल संदर्भ सं. 40020026009094 पर निस्तारण अधिकारी सुजाता सिंह द्वारा बिना पीड़िता का बयान दर्ज किए व बिना सुनवाई के मनमानी रिपोर्ट लगा दी गई।धमकी व रिश्वत की मांग: पीड़िता का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने धमकी दी है कि दुबारा शिकायत या आवेदन करने पर रिपोर्ट नहीं लगाएंगे और पेंशन से वंचित कर देंगे। बार-बार पैसे की मांग भी की जा रही है।दुर्गावती ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही वास्तविक स्थिति के आधार पर न्यूनतम आय दर्शाते हुए आय प्रमाण पत्र जारी कर विकलांग पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाए। पीड़िता का कहना है कि वह कोई हुनर नहीं जानती और 100% नेत्रहीन होने के कारण किसी प्रकार की आय अर्जित करने में असमर्थ हैं। ऐसे में 48,000 रुपये वार्षिक आय दर्शाना पूर्णतः गलत व अमानवीय है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!