सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घोरावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना करमा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 59/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त महानन्द पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर निवासी जलालपुर थाना कछवा जनपद मिर्जापुर को शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे हिन्दुआरी तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महताब खां, कांस्टेबल शिवमंगल यादव तथा रिज़र्व पुलिसकर्मी गंगाचरण शामिल रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









