October 10, 2026 7:42 am

निजी अस्पताल कर्मचारी पर गैर इरादतन हत्या व सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा

सोनभद्र। (दुद्धी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी से सड़क दुर्घटना में घायल युवक को कथित रूप से बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए ले जाने और बाद में उसका शव अस्पताल परिसर में छोड़ने के मामले में स्थानीय पुलिस ने एक निजी अस्पताल के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 14-15 जून की रात सड़क दुर्घटना में घायल रामविचार गोंड (पुत्र भोला गोंड), निवासी निगाई, को उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि पंजीकृत के.एम. हॉस्पिटल के एक कर्मचारी द्वारा युवक को अस्पताल से बिना आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी किए वहां से ले जाया गया। पुलिस के अनुसार 15 जून की सुबह लगभग छह बजे युवक का शव बाइक से सीएचसी परिसर लाया गया और स्टेचर पर छोड़कर संबंधित लोग वहां से चले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 221 सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!