October 10, 2026 6:43 am

रात चौपाल में प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र। केंद्र सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सरकार आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत शनिवार को विकास खंड सदर के बहुआर गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य एवं राजस्व संबंधी समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं। प्रभारी मंत्री, विधायक एवं जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौपाल में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता स्टालों का निरीक्षण किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी ली। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!