सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न जलाशयों, बांधों एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जलाशयों एवं बांधों के किनारों पर चेतावनी एवं जनजागरूकता संबंधी स्लोगनयुक्त सूचना पट्ट स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को जल स्रोतों के समीप बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को गहरे पानी में जाने, असुरक्षित स्थानों पर स्नान करने तथा जलाशयों के किनारे अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। साथ ही बच्चों एवं युवाओं को विशेष सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य संभावित डूबने की घटनाओं को रोकना तथा आपदा जोखिम को कम करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनसहभागिता से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे चेतावनी संकेतों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करें।
Author: Pramod Gupta
Hello









