October 10, 2026 1:32 am

रेलवे स्टेशन के यूपीएस रूम में लगी आग, विद्युत उपकरण जलकर खाक

सोनभद्र। विढमगंज (सुमन गुप्ता) विढमगंज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यूपीएस (UPS) इलेक्ट्रॉनिक रूम में बुधवार अपराह्न करीब एक बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा यूपीएस रूम जलकर खाक हो गया।घटना के दौरान तेज लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे स्टेशन परिसर एवं आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिसर में लगे हैंडपंप व समरसेबल के पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की चपेट में आने से यूपीएस रूम में रखे विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरी तरह आग बुझाई। वहीं स्थानीय प्रशासन भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!