October 10, 2026 6:43 am

फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन कर रहा ट्रेलर पकड़ा, एक गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर ट्रेलर वाहन को कब्जे में लिया है। पुलिस जांच में वाहन की वास्तविक संख्या छिपाकर दूसरे नम्बर प्लेट का प्रयोग किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चौकी बीना क्षेत्र के ग्राम जमसीला स्थित शनि मंदिर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेलर वाहन संख्या यूपी64 एच 8337 को रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की गई। वाहन में लदे कोयले की बिल्टी एवं अन्य अभिलेखों के सत्यापन के बाद जब चेसिस नम्बर को ई-परिवहन पोर्टल पर जांचा गया तो वाहन की वास्तविक पंजीयन संख्या यूपी64 एटी 5675 पाई गई। जांच में सामने आया कि ट्रेलर पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उसकी वास्तविक पहचान छिपाते हुए कोयला परिवहन किया जा रहा था। मामले में थाना शक्तिनगर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अभियुक्त अनिल कुमार सोनी पुत्र बाल गोविन्द सोनी निवासी परासी थाना शक्तिनगर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फर्जी नम्बर प्लेट लगे कोयला लदे ट्रेलर को भी कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव एवं कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!