October 10, 2026 6:42 am

फरार चल रहे 4 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से वारंट जारी चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थाना शक्तिनगर पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेश यादव निवासी पीडब्ल्यूडी मोड़, राजकुमार वर्मा एवं रामकुमार वर्मा निवासी परसवार राजा तथा दूधनाथ निवासी मिसिरा थाना शक्तिनगर शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, रामबचन सिंह यादव, दिनेश गौतम, कांस्टेबल सत्यम सरोज, रिक्रूट कांस्टेबल संजीव एवं आशीष मिश्रा शामिल रहे। पुलिस विभाग ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!