October 10, 2026 6:43 am

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

सोनभद्र। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद में 8, 9 एवं 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम एवं परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें पूरी तरह सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, टेंट व्यवस्था तथा फ्रिस्किंग स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा एम्बुलेंस तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कक्ष निरीक्षकों के ब्रीफिंग सत्र में जिलाधिकारी ने समयपालन को अनिवार्य बताते हुए सीटिंग प्लान सहित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!