सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के मगरमांड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को राम मिलन साहू पुत्र स्वर्गीय रामचरित्र साहू निवासी अवंतिकापुर थाना बिहारपुर जनपद सूरजपुर (छत्तीसगढ़) ने बभनी थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अर्चना साहू की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व राम सजीवन पुत्र कन्हैयालाल निवासी मगरमांड़ थाना बभनी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राम सजीवन ससुर कन्हैयालाल तथा सास शीतल देवी फ्रीज और नकदी की मांग को लेकर अर्चना को लगातार प्रताड़ित करते थे। दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर अर्चना साहू ने 5 जून 2026 की रात अपने ससुराल स्थित घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 112/2026 के तहत धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। वही मामले मे प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello









