October 10, 2026 6:43 am

अलग अलग स्थानों से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोग गिफ्तार

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बीजपुर पुलिस ने लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों से दो देशी शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध देशी कच्ची शराब बरामद की है। ​थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिरसोती बाईपास के पास घेराबंदी की। ​पुलिस ने मौके से रामचंद्र पुत्र ज्ञान चंद्र निवासी ग्राम सिरसोती को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक सफेद प्लास्टिक की पिपिया में भरी लगभग 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद हुई। ​इससे ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को भी बीजपुर पुलिस ने डोड़हर से बीजपुर जाने वाले मार्ग पर एक शराब तस्कर को पकड़ा था खुद थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की टीम ने शाम घेराबंदी कर श्रीराम पुत्र ननई निवासी राय कॉलोनी बीजपुर को गिरफ्तार किया था। ​आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक के जरीकेन से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।​ थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!