October 10, 2026 6:43 am

स्कूटी चालक को बचाने में बाइक सवारों का दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरधी में गेट के तीसरा के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार स्कूटी चालक को बचाने का प्रयास कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक लवकुश पटेल पुत्र भोलई पटेल को हल्की चोटें आईं, जबकि बाइक सवार अखिलेश यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम नरोखर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर सवार गुलजार उम्र लगभग 20 वर्ष की हालत अत्यंत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि गुलजार मूल रूप से चकिया का निवासी था और अपने ननिहाल में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। रास्ते में ही गुलजार की मौत हो गई, जबकि अखिलेश यादव का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!