October 10, 2026 7:42 am

दहेज उत्पीड़न व पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना ओबरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं पत्नी की संदिग्ध मृत्यु के मामले का सफल अनावरण करते हुए वांछित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना जुगैल क्षेत्र के वेलगढ़ी टोला घोड़ाघाट निवासी सम्पतिया देवी ने थाना ओबरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री इन्द्रावती की शादी मार्च 2023 में पनारी टोला फफराकुंड निवासी लाल जी गोंड के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। 5 जून 2026 को इन्द्रावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।तहरीर के आधार पर थाना ओबरा में मुकदमा संख्या 125/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर अरंगी तिराहे से आरोपी लाल जी गोंड उम्र 25 वर्ष पुत्र मेरशाह गोंड निवासी पनारी टोला फफराकुंड थाना ओबरा को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामसागर पटेल, आरक्षी जयगोपाल एवं महिला आरक्षी अंजली यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!