October 10, 2026 7:42 am

चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो गांजा मिला

सोनभद्र। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 20 किलो 430 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को कर्मनाशा नदी के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP 64 BB 5578 पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के बीच छिपाकर रखा गया 20 किलो 430 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से पप्पू कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम झड़पी गोटीबांध थाना रायपुर विजय कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम झूमर देव थाना चैनपुर जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार, हाल पता ग्राम बलियारी थाना रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पन्नूगंज में मुकदमा संख्या 111/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामदगी में 20 किलो 430 ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, उपनिरीक्षक शशिकांत सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुशील सिंह, कांस्टेबल दीपक गिरि तथा रिक्रूट आरक्षी पुष्पराज तिवारी शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!