सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा बीजपुर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत बीजपुर थाना परिसर से हुई जहां महिला पुलिस कर्मियों एवं उपनिरीक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद टीम द्वारा पंचायत भवन, बेड़ियां हनुमान मंदिर, शांतिनगर मस्जिद सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए गए। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को पौधे वितरित किए गए और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।

Author: Pramod Gupta
Hello









