October 10, 2026 11:23 am

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनभद्र में वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शुरू

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारम्भ करते हुए जनपद भर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रारम्भ किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारम्भ, जनपद में हुआ वृहद वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारम्भ करते हुए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रारम्भ किया गया।पौधारोपण महाअभियान के तहत विकास खण्ड घोरावल के तिलौली कला में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। जनपद में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!