October 10, 2026 6:43 am

दर्दनाक सड़क हादसा: ब्रेजा और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) थाना विंढमगंज क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर ग्राम जोरुखाड़ के समीप गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संदीप कुमार जो मूल रूप से ग्राम केवाल के सुगवामान टोला निवासी रामबली के दामाद बताए जा रहे हैं तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बस राजकुँवर क्षेत्र में निवास करते थे, दुद्धी की ओर से विंढमगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम जोरुखाड़ के समीप उनकी बाइक संख्या UP 64 BD 0784 और ब्रेजा कार संख्या UP 64 AC 1616 के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!