October 10, 2026 11:23 am

पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार तस्कर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस को पुलिस मुठभेड़ एवं मादक पदार्थ बरामदगी के मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त सहित तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस एवं मोबाइल फोन बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को थाना चोपन, थाना रॉबर्ट्सगंज एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एक अभियुक्त प्रिंस सिंह को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका साथी रोहित सिंह अंधेरे एवं पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गया था। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी क्रम में 3 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मारकुण्डी बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर फरार अभियुक्त रोहित सिंह पुत्र गजै सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर इस प्रकरण में संलिप्त अन्य दो वांछित अभियुक्त पिंटू यादव निवासी पलामू, झारखंड तथा सतपाल सिंह खरवार को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में रोहित सिंह ने बताया कि वह अपने साथी प्रिंस सिंह के साथ डाल्टेनगंज से अवैध अफीम एवं डोडा लेकर पंजाब ले जा रहा था। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर दोनों ने भागने एवं पुलिस टीम पर फायरिंग करने की बात स्वीकार की। वहीं पिंटू यादव एवं सतपाल सिंह खरवार ने भी किसानों से डोडा एवं अफीम खरीदकर उसकी तस्करी करने तथा आर्थिक लाभ कमाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने करीब 2 कुंतल 25 किलोग्राम डोडा एवं 3 किलोग्राम अफीम की सप्लाई करने की बात कबूली है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस एवं एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक रामज्ञान यादव, उपनिरीक्षक अभय यादव सहित थाना चोपन पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!