सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर के 206 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में सोनभद्र जनपद में तैनात कई पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार सोनभद्र में तैनात पुलिस उपाधीक्षक डॉ. चारु द्विवेदी का तबादला चंदौली जनपद कर दिया गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय को नई जिम्मेदारी देते हुए पीलीभीत जनपद भेजा गया है। इसके अतिरिक्त अमित कुमार का स्थानांतरण मिर्जापुर जनपद के लिए किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शासन स्तर पर किए गए इन तबादलों से संबंधित जनपदों में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में नए बदलाव देखने को मिलेंगे।
Author: Pramod Gupta
Hello









