October 10, 2026 7:42 am

पत्रकारों की पहल पर औद्योगिक क्षेत्र में मिलेगा बढ़ावा, इंद्रजीत राय

– मशहूर कॉमेडियन अभय कुमार शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को किया लोटपोट

– हिंदी पत्रकारिता दिवस के द्विशताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर दुद्धी प्रेस क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र (दुद्धी) हिंदी पत्रकारिता दिवस के द्विशताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में कस्बे के डी.आर. पैलेस में शनिवार की रात्रि हिंदी पत्रकारिता दिवस धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंद्रजीत राय एवं विशिष्ट अतिथि संजय गौड़ धुर्वे सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ किया। 30 मई 1826 को प्रकाशित हुई हिंदी भाषा के प्रथम अखबार के रूप में प्रकाशित हुई उदन्त मार्तण्ड’ की प्रेरणा से और कलम से डिजिटल युग के मध्य पत्रकारिता के क्षेत्र में आए परिवर्तन पर चर्चा की गई।इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं मिमिक्री आर्टिस्ट अभय कुमार शर्मा रहे। उन्होंने देश के चर्चित नेताओं एवं फिल्मी सितारों की आवाज़ की शानदार नकल प्रस्तुत करते हुए पत्रकारों के संघर्षपूर्ण जीवन को हास्य के माध्यम से मंच पर जीवंत कर दिया। उनकी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार ठहाकों और तालियों की गूंज से भर उठा।
समारोह के मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रामजीत यादव ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गई है। निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना ही पत्रकारिता का वास्तविक धर्म है। उन्होंने दुद्धी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता के मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि इंद्रजीत राय ने प्रदेश के अंतिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में दुद्धी प्रेस क्लब की पहल पर क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा जिसके लिए शासन स्तर पर प्रयास करूंगा।विशिष्ट अतिथि संजय गौड़ धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण एवं तहसील स्तर पर पत्रकारिता करना अत्यंत कठिन कार्य है। सीमित संसाधनों के बावजूद पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षिका वर्षा जायसवाल, पंचायत सहायक मनीष अग्रहरि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, संविदा विद्युत कर्मी भोला कुशवाहा, राजेश मोबाइल केयर, रक्तदाता विकास अग्रहरि, सुमित सोनी, डॉ. विनय, अधिवक्ता छोटेलाल अग्रहरि, आदिवासी समाज के हितैषी फौजदार परस्ते सहित अन्य समाजसेवी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान वास्तव में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान है। इसके उपरांत क्षेत्र के कर्मठ पत्रकारों को मंच पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक संचालन रमेश यादव एवं राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी, पूर्वांचल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रामेश्वर राय, अमरनाथ जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, विवेक पांडे, विष्णु गुप्ता सहित दुद्धी प्रेस क्लब के उपेंद्र कुमार तिवारी, जगत नारायण विश्वकर्मा, अशोक कनौजिया, रवि सिंह, दैवी शक्ति, दीपक जायसवाल, इब्राहिम खान, पप्पू यादव, सुशील गुप्ता, मनीष कुमार, श्याम अग्रहरि, शमीम अंसारी, प्रभात कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश रावत समेत बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!