सोनभद्र। सागोबांध टावर के पास हर घर नल योजना की पाइपलाइन में रिसाव होने से लगातार पानी बह रहा है। कई दिनों से हो रहे इस रिसाव के कारण बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन से पानी के रिसाव की सूचना संबंधित विभाग को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। लगातार बहते पानी से न केवल जल की बर्बादी हो रही है, बल्कि आसपास के क्षेत्र में कीचड़ और असुविधा भी उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि पाइपलाइन की मरम्मत कराकर रिसाव को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। मौके पर संजय ओझा, वीरेंद्र प्रजापति, दशरथ प्रजापति, रामलाल साव, नारायण साव, रामशकल साव, रामप्रसाद पनिका, धर्मेंद्र पनिका, संजय पनिका, उमाशंकर पनिका, उपेंद्र साव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









