October 10, 2026 8:05 am

पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा फिर भी पेयजल की किल्लत

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत डोडहर गाँव मे पेयजल की किल्लत से आधी आबादी आज भी जूझ रही है। भीषण गर्मी के कारण पेयजल की समस्या गाँव मे नाशूर बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पेयजल के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं बावजूद हर टोले में पेयजल की समस्या जस के तश बनी हुई है। बताया जाता है कि एक टैंकर से सप्लाई प्रधान कराते है लेकिन जरूरत के अनुसार टैंकर हर टोले में उतनी बार नही पहुँचता। गर्मी का आलम यह है कि इंसान तो इंसान पशु पक्षी तक पानी के लिए त्राहिमाम हैं। गाँव के बैगा बस्ती धरिकार बस्ती मोखना टोला सहित कई टोले से कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सप्ताह में एक बार टैंकर भेज कर केवल फोटो वीडियो बनवा लिया जाता है बाकी पानी का टैंकर कहा पर प्रधान भेजते हैं यह जानकारी हम लोगों को नही है। जन चर्चा पर गौरकरें तो एनटीपीसी रिहंद सीएसआर के तहत भी टैंकर से भी पानी सप्लाई कराई जाती है लेकिन वह पानी प्रधान कहा उपयोग कराते है किसी को पता नही है। कहा जाता है कि प्राथमिकता के आधार पर जिला प्रशासन गाँव गाँव पानी पहुँचाने पर जोर दिया है। लेकिन यहां तो एक टैंकर का ग्राम पंचायत मद में भी खर्च दिखाया जाता है वही एनटीपीसी सीएसआर भी पानी पर खर्च करती है बावजूद गाँव मे पानी की किल्लत और गोलमाल के खेल में सब जायज है। जानकारी के लिए ग्राम प्रधान केपी पाल को कई बार फोन किया गया लेकिन काफी व्यस्तता के कारण उनका फोन नही उठा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!