October 10, 2026 8:10 am

ओवरलोडिंग और फर्जी नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, 47 वाहनों पर कार्रवाई

सोनभद्र। ओवरलोडिंग तथा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर संचालित वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। परिवहन विभाग एवं जनपदीय टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में दो दिनों के अभियान के दौरान कुल 47 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं निरुद्धीकरण की कार्रवाई की गई। वहीं फर्जी नम्बर प्लेट लगे एक वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देशन में 23 एवं 24 मई 2026 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन जांच कर ओवरलोडिंग, नम्बर प्लेट से छेड़छाड़, बिना नम्बर प्लेट तथा यातायात नियमों के विपरीत संचालित वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान क्षमता से अधिक बॉडी बढ़ाकर संचालित किए जा रहे छह वाहन भी पकड़े गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं जांच में एक ऐसा वाहन भी मिला जिस पर मूल पंजीकरण संख्या के स्थान पर अलग और फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन को कोतवाली में निरुद्ध कराया गया तथा संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। एआरटीओ (प्रवर्तन) ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने वाहन स्वामियों एवं चालकों से वैध दस्तावेजों के साथ वाहन संचालन करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!