October 10, 2026 1:29 am

झारखंड बॉर्डर से गोवंश तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना विण्ढमगंज पुलिस टीम ने झारखंड बॉर्डर क्षेत्र से गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त राम दयाल यादव पुत्र बैजनाथ यादव, निवासी करमसार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।उक्त संबंध में थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 शिवकुमार सिंह, थानाध्यक्ष,उ0नि0 जयप्रकाश यादव,का0 भूपेन्द्र पाण्डेय,का0 सुनील कुमार यादव, थाना विण्ढमगंज

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!