October 10, 2026 5:27 am

साइबर टीम की प्रभावी कार्यवाही: फ्रॉड की ₹34,000/- धनराशि पीड़ित के खाते में कराई वापस

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में,अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। आवेदक रविकान्त तिवारी पुत्र रामभरोसे, निवासी नवजीवन बिहार,थाना बिन्धनगर, मध्य प्रदेश, हाल पता कोटा बस्ती, थाना शक्तिनगर के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ₹55,000/- की साइबर ठगी की गई। घटना के संबंध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल _cybercrime.gov.in_ पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित बैंक खातों में फ्रॉड की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया। तत्पश्चात NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार किया गया। प्रभावी समन्वय एवं त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि में से कुल ₹34,000/- (चौंतीस हजार रुपये) सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम सतेन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 रंजीत कुमार, का0 चन्दन पाल, साइबर हेल्प डेस्क, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!