October 10, 2026 1:30 am

हर घर जल योजना पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने मेंटेनेंस व्यवस्था पर जताई नाराजगी

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी खुर्द में नमामि गंगे एवं हर घर जल योजना के संचालन और रखरखाव (मेंटेनेंस) को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च कर गांव तक पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना का लाभ उन्हें अपेक्षित रूप से नहीं मिल पा रहा है। कई स्थानों पर जलापूर्ति बाधित रहने, पाइपलाइन में तकनीकी खामियां तथा शिकायतों के समय पर निस्तारण न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि योजना के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी एवं संबंधित ठेकेदार द्वारा नियमित निगरानी नहीं की जा रही है। इससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को फिर से हैंडपंपों व अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था की खामियों के कारण योजना का लाभ पूरी तरह नहीं मिल रहा है। लोगों ने मांग की कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कराए तथा मेंटेनेंस कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया और रखरखाव कार्यों में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो वे जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!