October 10, 2026 8:33 am

एसपी अभिषेक वर्मा की पहल: Wrong Side Driving Champion’ स्लोगन से जागरूकता सेल्फी बूथ से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

ङसोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना रॉबर्ट्सगंज के चुर्क मोड़ सपा तिराहा पर यातायात जागरूकता “सेल्फी स्टेशन/फोटो बूथ” स्थापित कर आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान _”Wrong Side Driving Champion”, “गलत साइड = हादसे की फास्ट ट्रैक टिकट”, “भइया, सड़क शॉर्टकट नहीं होती”, “मेरी जल्दी किसी की जिंदगी से बड़ी नहीं”_ तथा _”जिंदगी फिल्म नहीं है, रीटेक नहीं मिलेगा”_ जैसे संदेशों से वाहन चालकों को प्रेरित किया गया।आमजन ने सेल्फी लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सही दिशा में चलने, हेलमेट लगाने तथा नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। नियमों का पालन करने वाले चालकों को फूल एवं पानी देकर सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं लोगों को रॉंग साइड ड्राइविंग न करने व हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, यातायात निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह सहित यातायात पुलिस के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!