_तस्कर पर शिकंजा: गैंगस्टर केस में कार्रवाई अपराध से कमाई गई 9 लाख की एक्सयूवी गाड़ी जप्त
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बभनी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।जिला मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अभियुक्त मो. सरताज पुत्र मो. बब्बू, निवासी मुंडेरा मंडी गेट, नीमसराय, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज के नाम पंजीकृत वाहन संख्या OD15L-0495, महिंद्रा XUV 500, अनुमानित कीमत 9.10 लाख रुपये को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर कुर्क किया गया।उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना बभनी पर मु0अ0सं0 के तहत NDPS एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं। उक्त वाहन पूर्व से ही NDPS एक्ट के अभियोग में थाना बभनी में दाखिल था।कुर्की की कार्रवाई करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव,थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा,कांस्टेबल रंजीत पाल,पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संगठित अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।









