October 10, 2026 5:27 am

सोलर प्लांट से चार ड्रम केवल और ट्रांसफार्मर का बेस बार चोरी, रखवाले ही बने लुटेरे चार सुरक्षा कर्मी नामजद FIR दर्ज

सोनभद्र। ​बीजपुर(विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती के टोला अधौरा में स्थित सौर ऊर्जा प्लांट से लाखों रुपये मूल्य की एल्युमिनियम केबल और ट्रांसफार्मर का कीमती बेस बार गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।इस मामले में प्लांट के सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही और चोरी की आशंका में वहां तैनात चार सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेफ्टी कंट्रोलसैंड डिवाइस लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी रमाकांत वैश्य ने बीजपुर थाने में लिखित तहरीर दी है।तहरीर के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व सोलर प्लांट से कॉलोनी स्विचयार्ड तक एल्युमिनियम केबल बिछाया गया था।इसकी सुरक्षा के लिए विशेष रूप से गार्ड तैनात किए गए थे।​हाल ही में जब 3 मई और 18 मई को साइट का सर्वे किया गया तो प्लांट से चार ड्रम केबल और ट्रांसफार्मर का कीमती बेस बार गायब पाया गया।सुरक्षा अधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात गार्डों पर ही मिलीभगत और चोरी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।​​ट्रांसफार्मर और केबल की निगरानी की जिम्मेदार ​अभिमन्यु जायसवाल,​रामानुज,​बाल कृष्ण,​देवदत्त बर्मा के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बड़ी चोरी के बाद से कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।शुरुआती नजरिए से यह मामला आपसी मिलीभगत या गबन का भी प्रतीत हो रहा है।जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!