सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) शासन के निर्देश पर नधिरा उपकेंद्र के सेवकामोड पर 21 मई गुरुवार को बिजली वितरण निगम द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिलों में हुई गड़बड़ी को सुधारने और बकाया बिल समय से जमा करने के लिए एक विशाल विद्युत मेगा कैम्प का आयोजन किया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर शिवम गुप्ता ने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण इलाके में कैम्प के प्रचार प्रसार के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमे 15 मई को आश्रम मोड़,16 मई को बभनी बाजार,18 मई को किरबिल,19 मई को बीजपुर उपकेंद्र, 20 मई को कुंडॉडीह ,21मई को सेवकामोड, तथा 22 मई को उपखण्ड कार्यालय म्योरपुर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल विधुत मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है। कैम्प का लाभ लेने के लिए एक मीनट का मीटर रनिंग वीडियो बिजली बिल सम्बन्धित जरूरी कागजात अवश्य लाएं। बताया गया कि 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों का कनेक्शन भी कटेगा साथ ही जमा करने वालो को किस्तो में बिल जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी।पहले आए और पहले पाएं योजना का लाभ अपने मित्रों सहयोगियों तथा पास पड़ोस के लोगों तक भी जरूर पहुचाए।
Author: Pramod Gupta
Hello









