October 10, 2026 8:33 am

त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने चार नाबालिग बालिकाओं को किया सुरक्षित बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोपन पुलिस ने तत्परता एवं सक्रियता दिखाते हुए गुम हुई चार नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार अभिभावकों ने थाना चोपन पर अपनी पुत्रियों के गुम होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए लड़कियों की तलाश प्रारम्भ कर दी। जांच के दौरान सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके आधार पर चारों नाबालिग लड़कियों को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के छपका से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद लड़कियों को थाना चोपन लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की।बरामदगी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज, कांस्टेबल मंटू सिंह, महिला आरक्षी अमृता प्रजापति एवं महिला आरक्षी प्रीती सरोज।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!