October 10, 2026 8:33 am

डीएम ने दिव्यांग को प्रदान की बैसाखी, अधिकारियों को दिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विकास खण्ड कोन के ग्राम खरौधी निवासी दिव्यांग मुन्ना शाह पुत्र स्वर्गीय मदन शाह ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी। इस पर जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तत्काल उन्हें बैसाखी उपलब्ध कराई। बैसाखी मिलने पर दिव्यांग मुन्ना शाह भावुक हो उठे और जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद, गरीब एवं दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!